भूत-प्रेतों के साथ घर शेयर करता हैं ये कपल, सोफे से लेकर बेड तक सब कुछ होता हैं 50-50!

Summary :

हाल ही में एक ऐसे वायरल कपल की खबर सामने आई हैं जो इस बात का दावा करता हैं कि उनके घर में भूत-प्रेत रहते हैं और वो भूत कोई और नहीं बल्कि उन्ही के दादा-दादी की आत्मा हैं जो उनके घर में 24 घंटे रहती हैं।

अक्सर हमने अपनी दादी-नानी से कई भूत-प्रेतों की कहानिया सुनी हैं। कि वह खुद अपने गांव में भूत-प्रेत को देख चुकी हैं महसूस कर चुकी हैं। साथ ही आज भी 21वी सदी के ज़माने में लोग इस बात का दांवा करते हैं कि वह भूत देख चुके हैं। उन्हें महसूस कर सकते हैं तो कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो उनसे बातचीत करने का भी दावा करते हैं। एक ऐसे ही कपल को कहते हुए फिर एक बार सुना गया हैं जो ये कहता हैं कि, ‘वे उनके घर में आकर चिल करते हैं और साथ सोते भी हैं.’
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 59 साल की एक महिला जिसका नाम जेन ड्रू का कहना है कि, “उसके घर में उसके तमाम रिलेटिव्स की आत्माएं रहती हैं. वहीं उसके पति के भी रिश्तेदारों की आत्माएं घर में आराम से आती-जाती रहती हैं. वैसे तो ये उन्हें तंग नहीं करती हैं लेकिन कई बार वो उनका वहां होना महसूस कर सकते हैं. ब्रिटेन के वेल्स में रहने वाले इस कपल की कहानी बेहद दिलचस्प है क्योंकि इनका भूत-प्रेतों से काफी गहरा रिश्ता है.”
आत्माओ के साथ रहते हैं लिविंग में 
जेन के पति डेविड पिछले 50 साल के साइकिक मीडियम के तौर पर काम कर रहे हैं यानि अगर कहा जाये तो, वो आत्माओं को देख सकते हैं और उनसे बातचीत कर सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे की ये क्या बात हुई भला लेकिन असल माईनो में ये सच हैं। उनके मुताबिक कपल जिस घर में रहता है, वहां जेन की मां और दादी की आत्मा रहती है जो अब इस दुनिया में जीवित भी नहीं हैं। 
साथ ही उनका कहना हैं कि उनकी दादी की आत्मा हमेशा उनके लिविंग रूम में भी बैठी रहती हैं। वहीं डेविड ने कई बार उनके पिता को भी घर में देखा है। जिनका भी दिहांत हो चूका हैं। डेविड जब 3 साल के थे, तब से ही वे आत्माओं को महसूस कर लेते थे। 1979 में अपनी मां की मौत के बाद उन्होंने उन्हें एक बार देखा था और तब से ये सिलसिला चालू हैं। 
बिस्तर भी करते हैं शेयर 
जेन बताती हैं कि कई बार बिस्तर पर होने के दौरान वो महसूस करती हैं कि, “वहां कोई लेटा हुआ है. गद्दा उसी तरह से दबा हुआ होता है, जैसा किसी के लेटने से होता है. कई बार जेन अपनी मां के थपथपाने को महसूस कर चुकी हैं तो कई बार उन्होंने चीज़ों के भी इधर-उधर होते देखा है. उनकी मुलाकात डेविड से एक शो के दौरान हुई थी और फिर दोनों एक रिलेशनशिप में आ गए. डेविड स्पिरिचुअल हेल्पर के तौर पर काम करते थे और जेन ने हमेशा इसमें उनका साथ दिया.”

Desk Team