हिंदी सिनेमा की यादगार फिल्म शोले तो सभी ने देखी होगी। इस फिल्म में एक सीन में वीरू यानि धर्मेंद्र अपनी बंसती उर्फ हेमा मालिनी को पाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ जाते हैं। वीरू की तरह की कभी टंकी पर तो कभी खंभे पर चढ़ने की खबरें आए दिन खबरों में छाई रहती हैं। कभी कोई अपनी नाराज प्रेमिका को मनाने के लिए चढ़ जाता है तो कोई पत्नी से नाराज होकर।

मगर आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने वाले है जो अपनी पत्नी के हत्यारों की गिरफ्तारी ना होने की वजह से खुद ही अपनी जान देने के लिए हाईटेंशन तार पर चढ़ गया। ये शख्स पूरे 6 घंटे तक तार पर चढ़कर तमाशा करता रहा। इस दौरान ग्रामीणों ने उसे अलग-अलग तरीकों से मानने की कोशिश की। लेकिन युवक मानने को तैयार नहीं था।

नानपुर गांव के जिस तार ये शख्स चढ़ा था उस पोल पर 1 लाख 37 हजार केवीए का तार था। इसके संपर्क में आने से मात्र 1 सेकंड में पूरा शरीर जलकर राख बन जाता है। वो तो अच्छा हुआ उसे पोल पर चढ़ता देख स्थानीय लोगों की सूचना पर पावर स्टेशन से बिजली काट दी गई थी। जितनी देर तक ये शख्स तार पर रहा, उसने समय के लिए गांव की बिजली गायब रही।

दरअसल, जब गांववालों ने युवक से पूछा की वो आत्महत्या क्यों करना चाहता है तो सीतामढ़ी जिले के गोरी थाना स्थित नानपुर गांव में रहने महेश राम ने बताया कि उसकी पत्नी की किसी ने हत्या कर दी है। इस मामले में उसे इंसाफ नहीं मिल रहा है और जब तक उसे इंसाफ नहीं मिल जाता। वो नीचे नहीं उतरेगा। 6 घंटे तक चले इस तमाशे के बाद जब विभाग के लोग उसे उतारने के लिए पोल पर चढ़ने लगे।

बिजली विभाग के लोगों को पोल पर चढ़ता देख आत्महत्या करने की कोशिश करने वाला महेश हाईटेंशन तार के ऊपर से सीधे नीचे कूद गया। इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद गांववालों ने उसे आननफानन में रामनगर पीएचसी अस्पताल पहुंचाया। जहां के डॉक्टर के अनुसार अभी उसे होश नहीं आया है। बता दें कि इस मामले में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।


Download Android App
Download iOS App



