स्वतंत्रता दिवस पर बुजुर्गों के बीच पहुंची दिल्ली पुलिस, तिरंगा और गुलाब देकर बांटी खुशियां

Summary :

Independence Day : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल भी पेश की। शाहदरा जिले में डीसीपी आर.पी. मीणा के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने वरिष्ठ नागरिकों के बीच पहुंचकर उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। एसएचओ आनंद विहार मनीष कुमार के निर्देशन में महिला पुलिस अधिकारियों ने इलाके के वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की। पुलिसकर्मियों ने बुजुर्गों को राष्ट्रीय ध्वज और गुलाब भेंट किए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने उनसे बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उन्हें सुरक्षा का भरोसा भी दिया। पुलिस की इस पहल से बुजुर्गों के…

Independence Day : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल भी पेश की। शाहदरा जिले में डीसीपी आर.पी. मीणा के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने वरिष्ठ नागरिकों के बीच पहुंचकर उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। एसएचओ आनंद विहार मनीष कुमार के निर्देशन में महिला पुलिस अधिकारियों ने इलाके के वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की। पुलिसकर्मियों ने बुजुर्गों को राष्ट्रीय ध्वज और गुलाब भेंट किए।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने उनसे बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उन्हें सुरक्षा का भरोसा भी दिया। पुलिस की इस पहल से बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस और वरिष्ठ नागरिकों के बीच यह मुलाकात महज औपचारिक कार्यक्रम नहीं रही, बल्कि सम्मान, अपनत्व और भरोसे का संदेश भी बनी।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वरिष्ठ नागरिक समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी सुरक्षा व सम्मान पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे कार्यक्रमों के जरिए पुलिस का प्रयास रहता है कि बुजुर्गों को किसी भी परेशानी की स्थिति में पुलिस को अपना सहयोगी समझने का भरोसा मिले।

इस पहल ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि पुलिस की भूमिका केवल अपराध रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है। जरूरत के समय समाज के कमजोर और वरिष्ठ वर्ग के साथ खड़ा होना भी पुलिस की जिम्मेदारी है। स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे और गुलाब के साथ बुजुर्गों के बीच पहुंची पुलिस की इस पहल ने पुलिस और जनता के बीच विश्वास के रिश्ते को और मजबूत किया।

Sumant Chaudhary