दिल्ली प्रीमियर लीग : CISF, गढ़वाल या सुदेवा ?

Summary :

सीआईएसएफ, गढ़वाल या सुदेवा: कौन बनेगा दिल्ली प्रीमियर लीग का विजेता?

दिल्ली प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण में सीआईएसएफ, गढ़वाल हीरोज और सुदेवा एफसी के बीच खिताबी जंग चरम पर है। सीआईएसएफ अगर अपने दोनों मैच जीतती है, तो वह खिताब पर कब्जा जमा सकती है। लेकिन गढ़वाल और सुदेवा भी मजबूत दावेदार हैं। शनिवार को होने वाले मैचों के नतीजे निर्णायक साबित होंगे और लीग का विजेता तय करेंगे।

तीसरी दिल्ली प्रीमियर लीग का खिताब कौन जीतेगा, फिलहाल कोई दावा करना जल्दबाजी होगी l इसलिए क्योंकि छह महीने से भी अधिक समय तक चलने वाली लीग का समापन रोमांचक होने जा रहा है l दो दिन में चार मैच खेले जाने शेष हैं और सभी मुकाबले अपने आप में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं l इतना तय है कि यदि सीआईएसएफ प्रोटेक्टर्स क्रमशः सुदेवा एफसी और गढ़वाल हीरोज के विरुद्ध अपने दोनों ही मैच जीत जाती है तो ताज उसके सिर सजना तय है l लेकिन जरा सी ढील गत विजेता गढ़वाल हीरोज या सुदेवा का काम आसान कर देगी l

शनिवार, 22 मार्च को खेले जाने वाले मैचों में यदि सीआईएसएफ युवा खिलाड़ियों से सजी सुदेवा से जीत जाती है और दूसरे मुकाबले में गढ़वाल हीरोज रॉयल रेंजर्स पर भारी पडती है तो सोमवार 24 मार्च को खेले जाने वाला सीआईएसएफ – गढ़वाल का निर्णायक मुकाबला खुद ब खुद फाइनल बन जाएगा l इसके साथ ही तीसरी डीपीएल विजेता का फैसला भी हो जाएगा l

शादी से पहले यौन संबंध, जानें सही या गलत

सीआईएसएफ, गढ़वाल, सुदेवा, रॉयल रेंजर्स और दिल्ली एफसी खिताबी होड़ में शामिल हैं लेकिन रॉयल रेंजर्स और डीएफसी के मौके लगभग समाप्त हो चुके हैंl लगातार दो मैच हार कर डीएफसी ने खुद अपना काम खराब किया है l इसमें दो राय नहीं कि आल इंडिया पुलिस खेलों की विजेता सीआईएसएफ बेहद संतुलित टीम है औऱ पहली बार दिल्ली की प्रीमियर लीग जीत सकती है l लेकिन गढ़वाल हीरोज को कमतर आंकना भूल होगी l सुदेवा यदि उठ पटक कर दे तो सीआईएसएफ मुश्किल में पड़ सकती है l

शनिवार, 22 मार्च के मैच (अम्बेडकर स्टेडियम) :

सुदेवा एफसी : सीआईएसएफ 12बजे

गढ़वाल हीरोज : रॉयल रेंजर्स एफसी 3:00 बजे

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.