Delhi Revised School Timings in Heatwave: दिल्ली और उसके आस-पास के इलाके में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। दोपहर में लू के थपेड़े मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। दोपहर में तेज धूप और लू के चलते बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ने की आशंका है। इसको ध्यान में रखते हुए गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के समय में तत्काल प्रभाव से बदलाव करने का आदेश दिया है। यह नया निर्देश आज यानी 27 अपील से ही पूरे जिले में लागू हो गया है।
Delhi Revised School Timings in Heatwave: क्या है स्कूलों की नई टाइमिंग?

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी स्कूलों को दोपहर की भीषण गर्मी से पहले बंद करना होगा। आदेश के मुताबिक, अब स्कूलों का नया समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे रहेगा। ये जिले के सभी प्राइमरी, सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में लागू होगा। सभी CBSE, ICSE, IB और यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों को इस समय सारणी का पालन करना होगा।
बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी का सख्त रुख
गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी ने कहा कि इस फैसले में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा है। जिससे दोपहर में स्कूल से लौटते समय बच्चों में ‘डिहाइड्रेशन’ और ‘हीट स्ट्रोक’ का खतरा काफी बढ़ गया है।
प्रशासन ने स्कूलों को भी ये निर्देश दिया है कि बच्चों के पीने के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था करें और बाहरी गतिविधियों को फिलहाल टाल दिया जाएं।
New School Timings: अभिभावकों के लिए कुछ जरूरी टिप्स

- बढ़ती गर्मी और हीट वेव के चलते बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञों ने अभिभावकों के लिए कुछ जरुरी सलाह दी है।
- बच्चों को हल्के रंग और सूती कपड़े पहनाएं।
- स्कूल बैग में ग्लूकोज या ओआरएस का घोल बनाकर दें।
- बच्चों के घर लौटने पर उन्हें तुरंत ठंडा पानी न दें, पहले उन्हें सामान्य तापमान में आने दें।
- बच्चों को गर्मी में पर्याप्त पानी पिलाएं।
- अनावश्यक रूप से धूप में जाने से रोकें।


Download Android App
Download iOS App




