दिल्ली में वायु गुणवत्ता सोमवार सुबह ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। ‘सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च’ (सफर) के अनुसार दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर 218 दर्ज किया गया। दिल्ली-एनसीआर में रविवार को हवा चलने से प्रदूषण का स्तर गिर गया था।
एक्यूआई 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। वहीं रविवार की सुबह हवा की गति बढ़ने के वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ। शहर में सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 253 दर्ज किया गया राष्ट्रीय राजधानी में 15.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ रविवार सुबह मौसम ठंडा रहा।
महाराष्ट्र का मुद्दा संसद में उठाएगी कांग्रेस, सोनिया गांधी के आवास पर हुई बैठक
मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में हवाएं चलने का पुर्वानुमान जताया है जिससे शहर की वायु गुणवत्ता सुधर सकती है। दिल्ली में हवा की गति बढ़ने के कारण शनिवार को वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार देखने को मिला था। हालांकि 25 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा की गति कम होने से फिर से प्रदूषण बढ़ने के आसार हैं।


Download Android App
Download iOS App



