सत्य निकेतन इमारत हादसे में PG ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार, लेबर कॉन्ट्रैक्टर सनोज भी हिरासत में

Summary :

दिल्ली के सत्य निकेतन इमारत हादसे में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने बुधवार सुबह पीजी ऑपरेटर सुधांशु को चौथी गिरफ्तारी के तौर पर अरेस्ट किया, जिससे पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

दिल्ली के सत्य निकेतन इमारत हादसे में पुलिस ने चौथी कार्रवाई करते हुए बुधवार सुबह पीजी ऑपरेटर सुधांशु को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में जहां सुधांशु पुलिस की गिरफ्त में है, वहीं दूसरा पार्टनर शुभम फिलहाल फरार बताया जा रहा है। इसके अलावा मामले में एक्शन लेते हुए पुलिस ने पांचवी गिरफ्तारी भी कर ली है। उत्तर प्रदेश के काशगंज से लेबर कांट्रेक्टर सनोज को हिरासत में लिया है और दिल्ली लाकर पूछताछ कर रही है।

लीज पर दी थी बिल्डिंग

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी महेश ने यह बिल्डिंग अगस्त 2025 में दो बिजनेस पार्टनर शुभम त्यागी और सुधांशु को लीज पर दी थी, जो मिलकर यहां ‘Hostel Daze’ के नाम से पीजी चला रहे थे। आरोपी शुभम त्यागी अभी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इससे पहले पुलिस ने बिल्डिंग मालिक उर्मिला, उसके पति हरिराम और उसके बेटे महेश को गिरफ्तार किया था।

कोर्ट में पेश होगा आरोपी महेश

Satya Niketan building accident
Satya Niketan Building Accident (Image- Social Media)

आरोपियों में से एक बिल्डिंग मालिक के बेटे महेश की दो दिन की पुलिस कस्टडी आज खत्म हो रही है। उसे साउथ कैंपस पुलिस स्टेशन से कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया जा रहा है। महेश के साथ-साथ एक बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर और एक राजमिस्त्री को भी कोर्ट ले जाया जा रहा है।

गिरी इमारत के बगल वाली बिल्डिंग गिराई जाएंगी

 

सत्य निकेतन में जिस जर्जर इमारत में दरारें आई थीं, उसे गिराने की कार्रवाई आज शुरू कर दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास की 5-6 इमारतों को भी पहले ही खाली करवा लिया गया है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। भारी मशीनों या बुलडोजर की बजाय इस बिल्डिंग को हथौड़े और छोटे औजारों से धीरे-धीरे तोड़ा जा रहा है, और एमसीडी की टीम देखरेख कर रही है।

Also Read: अब यूं ही नहीं खोल पाएंगे पीजी, लाइसेंस लेना होगा अनिवार्य

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।