Indian Team के साथ जुड़े तीन नए एसोसिएट पार्टनर, जानें कितने मैचों के लिए हुई डील?

Summary :

BCCI ने कैंपा कोला, SBI Life और ChatGPT को मार्च 2028 तक भारतीय क्रिकेट टीम का एसोसिएट पार्टनर बनाया है। 35 मैचों की इस डील से BCCI को करीब 129.85 करोड़ रुपये की कमाई होगी, जिसमें कैंपा कोला की बोली सबसे अधिक रही। टीम इंडिया की अगली घरेलू सीरीज 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ होगी, जिसमें 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेले जाएंगे।

इंडियन क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन क्रिकेट टीम के अपकमिंग घरेलू मुकाबलों के लिए तीन कंपनियों को एसोसिएट पार्टनर के रूप में चुना है। कैंपा कोला, SBI Life और ChatGPT अब मार्च 2028 तक टीम इंडिया के साथ एसोसिएट पार्टनर के तौर पर ये कंपनियां जुड़ी रहेंगी। नई पार्टनरशिप के तहत ये तीनों ब्रांड कुल 35 मुकाबलों के दौरान BCCI के साथ रहेंगे।

BCCI की पिछली एसोसिएट पार्टनरशिप अगस्त 2026 में खत्म हो गई थी। इसके बाद बोर्ड ने अपने इवेंट्स के लिए नए टाइटल स्पॉन्सर और एसोसिएट पार्टनर्स की तलाश शुरू की है। इसके लिए जुलाई में इच्छुक कंपनियों और इंस्टीट्यूशन्स से बोलियां इन्वाइट की गई थीं। इस प्रोसेस में इंडियन टीम के इंटरनेशनल मुकाबलों के अलावा रणजी ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंट भी शामिल थे।

Indian Team Associate Partners: कैंपा कोला की सबसे बड़ी बोली

Campa Cola Associate Sponsers
Campa Cola Associate Sponsers (Source: Google)

आपको बता दें कि एसोसिएट पार्टनरशिप के लिए कैंपा कोला ने सबसे ऊंची बोली लगाई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के ओनरशिप वाले इस ब्रांड ने हर एक मैच के लिए 1.31 करोड़ रुपये देने की पेशकश की। वहीं SBI Life और ChatGPT ने प्रति मैच 1.20 करोड़ रुपये की बोली लगाई। कैंपा कोला को इस दौड़ में बिसलेरी और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से कड़ी टक्कर मिली है। दोनों कंपनियों ने भी प्रति मैच 1.20 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। 35 मैचों की पूरी ड्यूरेशन के हिसाब से BCCI को इस पार्टनरशिप से कुल करीब 129.85 करोड़ रुपये की इनकम होने की उम्मीद है।

टाइटल स्पॉन्सर और एसोसिएट पार्टनर में अंतर

Difference Between Title Sponser And Title Associate Sponser
Difference Between Title Sponser And Title Associate Sponser (Source: Google)

BCCI ने जुलाई में टाइटल स्पॉन्सरशिप और एसोसिएट पार्टनर राइट्स के लिए प्रोसेस शुरू किया था। टाइटल स्पॉन्सर के लिए शुरुआती बोली की तारीख 13 अगस्त रखी की गई थी, जबकि एसोसिएट पार्टनर के लिए कोटेशन जमा करने की आखरी तारीख 25 अगस्त थी। ऐसे में टाइटल स्पॉन्सर तय नहीं होने की वजह से बोर्ड ने बाद में इसकी समयसीमा बढ़ाकर 7 सितंबर कर दी थी। ऐसे में एसोसिएट पार्टनर का लोगो टीम इंडिया की जर्सी पर दिखाई नहीं देता। वहीं जर्सी के सामने की ओर सिर्फ मेन टाइटल स्पॉन्सर का नाम दिखाया जाता है। फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम के मेन स्पॉन्सर के तौर पर अपोलो टायर्स जुड़ा हुआ है।

एसोसिएट पार्टनर्स को मैच के दौरान अलग-अलग ब्रांडिंग अधिकार मिलते हैं। टीवी प्रसारण में उनके लोगो को स्क्रीन ग्राफिक्स के जरिए दिखाया जा सकता है। इसके अलावा मैदान में बाउंड्री कुशन और बाकी मेन जगहों पर भी इन ब्रांड्स की मौजूदगी नजर आ सकती है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ होगी अगली घरेलू सीरीज

India Vs West Indies Match
India Vs West Indies Match (Source: Google)

टीम इंडिया की अगली घरेलू इंटरनेशनल सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली है। वेस्टइंडीज की टीम 27 सितंबर से भारत दौरे पर होगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच कुल आठ मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें तीन वनडे और पांच टी20 मैच शामिल हैं। इसी घरेलू सीरीज से नए एसोसिएट पार्टनर्स की ब्रांडिंग भारतीय क्रिकेट के मुकाबलों के दौरान दिखाई देनी शुरू होगी।

Read More: Shubhamn Gill Birthday: शुभमन के नाम दर्ज हैं ये 15 रिकॉर्ड्स, जानें कितनी हैं प्रिंस की नेटवर्थ

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।