दिल्ली में आज कई हिस्सों में भारी बारिश जिसके चलते जनजीवन काफी प्रभावित हुआ।लोगो को काफी दिक्क्तों का सामना करा पड़ा। दिल्ली की बारिश में सबसे बड़ी समस्या जलभराव की जिस वजह बहुत सी जगह वाहन का जाम मिलता है। पूर्वी दिल्ली के दिलशाद गार्डन में दोपहर एक स्कूल की देवर गिरने से 11 वाहन को नुक्सान हुआ।
स्कूल की रेलिंग भी ढह गई
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुखर्जी स्कूल की पिछली दीवार जो दिलशाद गार्डन के एसजी पॉकेट को छूती है, उसके साथ कुछ पेड़ और स्कूल की रेलिंग भी ढह गई। हालाँकि, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जबकि शनिवार की मध्यरात्रि में राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में ताजा बारिश हुई, जिससे शहर का तापमान गिर गया।
सप्ताह भर की उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत
इंडिया गेट के पास के दृश्य कारों, ऑटोरिक्शा और स्कूटर सवारों को बारिश के बीच गीली सड़कों पर चलते हुए दिखाते हैं। बारिश शहर के लोगों के लिए सप्ताह भर की उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत लेकर आई है। आरके पुरम, लोक कल्याण मार्ग और इंडिया गेट सहित दिल्ली के विभिन्न इलाकों में ताजा बारिश हुई।


Download Android App
Download iOS App



