दिल्ली बनेगी ‘ईवी सिटी’, अगले 4 साल में लगेंगे 32 हजार चार्जिंग स्टेशन

Delhi : दिल्ली बनेगी 'ईवी सिटी', अगले 4 साल में लगेंगे 32 हजार चार्जिंग स्टेशन

Delhi : दिल्ली को देश की सबसे आधुनिक ‘ईवी सिटी’ (इलेक्ट्रिक व्हीकल सिटी) बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार ने एक और बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में नई ईवी नीति को लेकर आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक बेहद मजबूत, विश्वसनीय और आधुनिक चार्जिंग नेटवर्क विकसित करने की महत्वाकांक्षी कार्ययोजना की समीक्षा की और अधिकारियों को इस संबंध में कड़े निर्देश जारी किए।

बॉक्सचार वर्षों में नेटवर्क को चार गुना करने का लक्ष्य

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में दिल्ली में लगभग 9,000 ईवी चार्जिंग स्टेशन संचालित हैं, जिन्हें अगले चार वर्षों में बढ़ाकर करीब 32,000 करने का बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सरकार का पूरा ध्यान इस बात पर है कि चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ उनके निर्बाध संचालन के लिए पर्याप्त और चौबीसों घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से भविष्य में बढ़ने वाली बिजली की मांग और उसके अनुरूप विद्युत अवसंरचना (पावर इंफ्रास्ट्रक्चर) की तैयारियों की विस्तृत रिपोर्ट भी ली।

बॉक्सस्लो चार्जिंग का दौर खत्म, अब फोकस सिर्फ फास्ट चार्जिंग परः डॉ. पंकज

समीक्षा बैठक में परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में यह महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिया गया कि अब भविष्य में केवल ‘फास्ट चार्जिंग’ तकनीक को ही प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही, दिल्ली में वर्तमान में चल रहे सभी स्लो चार्जिंग स्टेशनों को भी चरणबद्ध तरीके से फास्ट चार्जिंग स्टेशनों में बदला जाएगा, ताकि वाहन चालकों का कीमती समय बच सके।

विभिन्न एजेंसियों के साथ बनेगा बेहतर तालमेल

इतने बड़े स्तर पर बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए दिल्ली सरकार विभिन्न केंद्रीय और राज्य स्तरीय एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है। इस दिशा में डीडीए, डीएमआरसी और ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित किया जा रहा है। इन संस्थाओं के पास उपलब्ध भूमि और पार्किंग स्पेस का बेहतर उपयोग कर चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना प्रक्रिया को तेज किया जाएगा।

बैठक के अंत में सभी संबंधित एजेंसियों के साथ जल्द से जल्द बैठक कर एक विस्तृत और व्यावहारिक टाइमलाइन-बेस्ड कार्ययोजना तैयार करने पर सहमति बनी, ताकि दिल्ली को प्रदूषण मुक्त और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था की ओर तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इतने बड़े स्तर पर चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार के लिए विभिन्न एजेंसियों का सक्रिय सहयोग लिया जा रहा है। इस दिशा में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) और ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (ओईएम) के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित किया जा रहा है। इन संस्थाओं के पास उपलब्ध भूमि, पार्किंग और अन्य अवसंरचना का बेहतर उपयोग करते हुए चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना की प्रक्रिया को गति दी जाएगी।

बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त चार्जिंग स्टेशनों के विकास के लिए संबंधित एजेंसियों के साथ शीघ्र समन्वय स्थापित कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर कार्य शुरू कर दिया जाए, ताकि दिल्ली में ईवी चार्जिंग अवसंरचना का तेजी से विस्तार हो और राजधानी स्वच्छ, आधुनिक एवं टिकाऊ परिवहन व्यवस्था की दिशा में प्रभावी कदम बढ़ा सके।

यह भी पढ़ें : डोडा में बादल फटने से भारी तबाही; बाढ़ में बह गईं कई गाड़ियां, मलबे में दबीं दुकानें; किश्तवार नेशनल हाईवे बंद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।