जैसे जेसे कोरोना के मामलों में गिरावट आ रही हैं। वैसे ही आम जनमानस की उमीदे बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली में कनॉट प्लेस के व्यापारियों के संघ ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर दुकानें रात 10 बजे तक खुली रखने देने की अनुमति देने का अनुरोध किया है। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की स्थिति में सुधार के मद्देनजर व्यापरियों ने यह अनुरोध किया।
यह दूसरी बार है जब नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (एनडीटीए) ने बैजल को पत्र लिखा है। व्यापारियों को रहे भारी वित्तीय नुकसान का पत्र में जिक्र किया गया है।पत्र में कहा गया है, ‘‘हम आपसे अनुरोध करते हैं कि दिल्ली में दुकानों के बंद होने का समय रेस्तरां की तरह रात 10 बजे तक बढ़ा दिया जाए। उत्तर प्रदेश और हरियाणा में रात्रिकालीन कर्फ्यू और अन्य सभी प्रतिबंध हटा दिए गए हैं, लेकिन दिल्ली में दुकानें बंद करने का समय रात आठ बजे ही है।’’
पत्र में कहा गया है कि समय नहीं बढ़ाए जाने से दुकान मालिकों को भारी वित्तीय नुकसान हो रहा है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने चार फरवरी को यहां रात के कर्फ्यू की अवधि एक घंटे घटाकर रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर दी थी। रात्रिकालीन कर्फ्यू के कारण गैर-जरूरी सामान बेचने वाली दुकानों को रात आठ बजे तक ही संचालित करने की अनुमति दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



