Delhi Traffic Advisory: साउथ दिल्ली में सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए जरुरी अपडेट है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) द्वारा रिंग रोड पर महारानी बाग से आश्रम के बीच मरम्मत और मेंटेनेंस का काम शुरू किया गया है। इसके मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक जरुरी एडवाइजरी जारी की है। यह काम करीब एक हफ्ते तक चल सकता है, जिसके कारण इस पूरे रूट पर यातायात प्रभावित हो सकता है।
Traffic Jam DND to Maharani Bagh: ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, दिल्ली जल बोर्ड के चल रहे काम की वजह से रिंग रोड के हिस्से पर दो लेन बंद कर दी गई हैं। इससे न सिर्फ दिन के समय, बल्कि रात में भी यातायात पर असर देखने को मिलेगा। खासकर DND से आश्रम की ओर जाने वाले रास्ते पर और C.V. रमन मार्ग से रिंग रोड पर आने वाले ट्रैफिक को सबसे ज़्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
TRAFFIC ADVISORY
Traffic is likely to remain affected on Ring Road between Maharani Bagh and Ashram due to ongoing Delhi Jal Board work. Commuters are advised to plan their journeys in advance, avoid the affected stretch during peak hours, and use the suggested alternate… pic.twitter.com/ppJBBr4ly9
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) June 11, 2026
इन वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल
ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को पीक आवर्स में इस रूट से बचने और पहले से प्लानिंग कर घर से निकलने की सलाह दी है। भारी ट्रैफिक से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल किया जा सकता है। DND से आश्रम जाने वाले रिंग रोड की बजाय बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर या C.V. रमन मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, C.V. रमन मार्ग से रिंग रोड जाने वाले यात्रियों को माता मंदिर मार्ग और मथुरा रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचने की सलाह दी गई है।
Delhi Traffic Jam: यहां से लें ट्रैफिक अपडेट

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक रूल्स को फॉलो करने की अपील की है। रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट के लिए लोग दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट और आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो कर सकते हैं। यहां से आपको जरुरी अपडेट मिलते रहेंगे। इसके अलावा व्हाट्सऐप नंबर 8750871493, हेल्पलाइन नंबर 1095 और 011-25844444 पर भी संपर्क कर अपडेट कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




