दिल्ली ट्रैफिक पुलिस महकमा ने एक कोरियाई नागरिक की शिकायत पर पुलिस कांस्टेबल को संस्पेंड कर दिया। दिल्ली यातायात पुलिस के आरोपी कांस्टेबल पर आरोप है कि उसने विदेशी नागरिक से बिना रसीद दिए पैसे लिए। इस मामले में आरोपी कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।
पैसे लेते हुए वीडियो हुआ था वायरल
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आरोपी कांस्टेबल को कथित तौर पर एक दक्षिण कोरियाई नागरिक से यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर बिना रसीद दिए पांच हजार रुपये लेते एक वीडियो में देखा जा सकता है। दिल्ली यातायात पुलिस का आरोपी कांस्टेबल महेश चंद पर आरोप है कि उसने कोरियाई नागरिक को पैसे की कोई रसीद नहीं दी।

घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया
जानकारी के मुताबिक आरोपी ट्रैफिक पुलिसकर्मी कोरियाई नागरिक को 500 रुपये नहीं बल्कि 5000 रुपये देने के लिए समझाता है। इसके बाद कोरियन नागरिक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को 5000 रुपये दे देता है। अब इस घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर बताया है कि सोशल मीडिया पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए वीडियो में दिख रहे संबंधित अधिकारी को जांच होने तक सस्पेंड कर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



