आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को राज्यसभा सभापति द्वारा बार-बार मना करने के बाद भी सदन की कार्यवाही को बाधित की करने को लेकर पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। सभापति जगदीप धनखड़ टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को भी शांत रहने की सलाह देते नजर आए थे।
यह आप तय नहीं करेंगे की कौन जवाब देगा-लोकसभा अध्यक्ष
आपको बता दें, विपक्षी दल लगातार मणिपुर मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे है और उनका कहना है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इसपर प्रतिक्रिया दें। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने विपक्षी दलों के सांसदों से को कहा कि, यह आप तय नहीं करेंगे की कौन जवाब देगा।
आप कुर्सी को चुनौती दे रहे हैं-धनखड़
जिसके बाद राज्यसभा में कार्यवाही के दौरान उपराष्ट्रपति और सभापति जगदीप धनखड़ नाराज हो गए। वह जिस समय सांसद को संबोधित कर रहे थे, उसी समय विपक्षी सांसदों ने कुर्सियों से उठकर विरोध करना शुरू कर दिया। इस पर धनखड़ नाराज ने तृणमूल कांग्रेस सांसद को फटकार लगते हुए कहा, ‘डेरेक ओ ब्रायन जी, कृपया बैठ जाएं, आप कुर्सी को चुनौती दे रहे हैं।’


Download Android App
Download iOS App



