Delhi: आज से दिल्ली की 3 दिवसीय यात्रा पर होंगे उद्धव ठाकरे, BJP का करेंगे घेराव

Summary :

Delhi: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज से तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचेंगे। इस दौरान उद्धव ठाकरे INDIA ब्लॉग के बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे। शिवसेना पार्टी के सांसद संजय राउत ने सोमवार को यह जानकारी दी थी। राउत ने मीडिया ने बात करते हुए कहा कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के बाद उद्धव ठाकरे का यह राष्ट्रीय राजधानी का पहला दौरा हैं। इंडिया गठबंधन के नेताओं से करेंगे मुलाकात उद्धव ठाकरे की यह एक संवाद यात्रा है। तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी के नेताओं से वह मुलाकात करेंगे। कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश…

Delhi: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज से तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचेंगे। इस दौरान उद्धव ठाकरे INDIA ब्लॉग के बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे। शिवसेना पार्टी के सांसद संजय राउत ने सोमवार को यह जानकारी दी थी। राउत ने मीडिया ने बात करते हुए कहा कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के बाद उद्धव ठाकरे का यह राष्ट्रीय राजधानी का पहला दौरा हैं।

इंडिया गठबंधन के नेताओं से करेंगे मुलाकात

उद्धव ठाकरे की यह एक संवाद यात्रा है। तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी के नेताओं से वह मुलाकात करेंगे। कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ठाकरे से चर्चा करेंगे। उद्धव ठाकरे अपनी यात्रा के दौरान राजधानी में मराठी और राष्ट्रीय पत्रकारों से भी मिलेंगे।

इस साल की शुरुआत में हुए लोकसभा चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) ने महाराष्ट्र की कुल 48 सीट में से नौ सीट जीती थीं, जबकि ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दल कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने क्रमश: 14 और आठ सीट पर जीत दर्ज की थी। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में इस वर्ष अक्टूबर में चुनाव प्रस्तावित हैं।

बीजेपी को निशाने पर लेने की रणनीति

लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर आलोचना करने वाले शिवसेना प्रमुख उद्धव ने विधानसभा में शिवसेना शिंदे गुट को ज्यादा महत्व न देकर बीजेपी के शीर्ष नेताओं को निशाने पर लेने की योजना तैयार की है। इसी रणनीति के तहत सोमवार को आदित्य ठाकरे ने बीजेपी नीत सरकार द्वारा हाजी अली और अमरसंस पार्क ब्रीच कैंडी के खुले स्थानों पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगाने की योजना का विरोध किया है। बता दें कि महाराष्ट्र में इस साल के अंत में विधानसभी चुनाव होना है, जिसकी तैयारी में सभी प्रमुख सियासी दल अभी से अपनी-अपनी रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Rahul Kumar Rawat