Delhi: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारी तेज कर ली है। इस बीच पूर्व सीएम और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दिल्ली में (7 अगस्त) बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान ठाकरे के साथ उनके बेटे आदित्य ठाकरे भी मौजूद रहे। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे है। आज उद्धव ठाकरे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नि सुनीता केजरीवाल से मुलाकात करेंगे।
#WATCH दिल्ली: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे अपने बेटे आदित्य ठाकरे के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य पार्टी नेताओं से मुलाकात करने के बाद रवाना हुए। pic.twitter.com/llSWeic6jM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2024
बैठक में कौन-कौन रहे मौजूद
दरअसल, आज दिल्ली में हुई बैठक में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे, सांसद संजय राउत और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल भी बैठक में मौजूद थे. हालांकि, इससे पहले, तीन अगस्त को शरद पवार ने महाराष्ट्र के सीएम शिंदे से वर्षा बंगले में मुलाकात की और मराठा आरक्षण समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की थी.
सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात
शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को इस बात का संकेत दिया कि वह अक्टूबर में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की तरफ से मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनने के लिए तैयार हैं। मुलाकात के दौरान ठाकरे के साथ उनके बेटे आदित्य और राज्यसभा सदस्य संजय राउत भी थे। उनका गुरुवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मिलने का कार्यक्रम है।
बीजेपी को घेरने की बनाई रणनीति
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ उद्धव की इस बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, शिवसेना यूबीटी के वरिष्ठ नेता संजय राउत और आदित्य ठाकरे मौजूद थे। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व ने किसानों के मुद्दे, महाराष्ट्र की बड़ी विकास परियोजनाओं को गुजरात ले जाने से लेकर सूबे की दूसरी ज्वलंत समस्याओं पर भाजपा को घेरने की रणनीति पर भी चर्चा की।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



