“13 बम लगाए हैं, सिर्फ मुसलमान छात्र…”, DU के 2 कॉलेजों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर, जांच में जुटी पुलिस

Delhi University Bomb Threat

Delhi University Bomb Threat: सोमवार सुबह दिल्ली विश्वविद्यालय के दो प्रतिष्ठित कॉलेज, रामजस कॉलेज और मिरांडा कॉलेज, को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद आनन-फानन में परिसर खाली करवाया गया। पुलिस के मुताबिक, कॉलेज प्रशासन को धमकी ईमेल के जरिए मिली, जिसके बाद एहतियातन बॉम्ब स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे।”

Delhi University Bomb Threat: “13 बम लगाए गए हैं और दोपहर तक धमाके…”

दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज को एक धमकी भरा ईमेल मिला। ईमेल में दावा किया गया कि कॉलेज परिसर में 13 बम लगाए गए हैं और दोपहर तक धमाके हो सकते हैं। इसके साथ ही ईमेल में बेहद आपत्तिजनक और सांप्रदायिक भाषा का इस्तेमाल करते हुए लिखा गया कि “केवल मुस्लिम छात्रों को ही बाहर निकाला जाए, जिससे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया। यह मेल कॉलेज के प्रिंसिपल को भेजा गया था और बाद में संबंधित अधिकारियों को फॉरवर्ड किया गया।

ईमेल में “Order of 9 Angles” का जिक्र

अटैच दस्तावेज में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के परिवार को लेकर क्रूर और हिंसक धमकियां दी गई हैं। इसमें यातना, हत्या और दहशत फैलाने की बातें लिखी हैं। ईमेल में “Order of 9 Angles (O9A)” नामक संगठन का भी जिक्र करते हुए चेतावनी दी गई है कि “हैरान होने के लिए तैयार रहें।” इसके अलावा, ईमेल में कहा गया है कि कॉलेज में बम रखे गए हैं और समय सीमा में कार्रवाई न होने पर बड़े हमले की संभावना है।

मामले की जांच जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल कोई घटना घटित नहीं हुई है और जांच जारी है। ई-मेल भेजने वाले के सर्वर, आईपी एड्रेस और डिजिटल ट्रेल की छानबीन की जा रही है। सभी स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी इमारतों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यह पहली बार नहीं, जब किसी स्कूल या सरकारी परिसर को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ हो। इससे पहले भी कई बार स्कूलों, विधानसभा और कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।

यह भी पढ़ें – नितीश के बाद जेडीयू के कमान निशांत के हाथ ! बिहार के मंत्री अशोक चौधरी के बयान से लगभग तय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।