Jaish Terrorists Arrest In Mumbai: खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच दिल्ली दहलाने की साजिश का पर्दाफाश हो रहा है। अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और महाराष्ट्र की ATS टीम ने मिलकर कर ऑपरेशन चलाया औऱ मुंबई से जैश के दो आतंकी गिरफ्तार कर दिए है जिससे आतंकियों के दिल्ली दहलाने की साजिश नाकाम हो गई है। जांच में एजेंसियों ने बताया कि इस आतंकी मॉड्यूल के तार पाकिस्तान समेत कई राज्यों से जुड़े हो सकते है साथ ही कई बड़े भी खुलासे हुए है।
Jaish Terrorists Arrest In Mumbai: आतंकी को गिरफ्तार करके जांच शुरू

सुरक्षा एजेंसियों ने दोनों आतंकी को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी है। जांच में बताया गया कि दोनों आरोपी Toy Car में IED बम छिपाकर दिल्ली में धमाका करने की साजिश बना रहे थे। साथ ही लगातार आतंकी संगठनों से संपर्क में थे और IED बनाने की ट्रेनिंग ले रहे थे। बड़े हमले से पहले ही एजेंसियों ने आतंकियो को गिरफ्तार कर दिया और साजिश नाकाम कर दी है साथ ही पूछताछ में नेटवर्क से जुड़े तार को भी खंगालने की कोशिश की जा रही है।
ISIS और जैश‑ए‑मोहम्मद संगठन से जुड़े
गिरफ्तार किए आतंकियों की पहचान मुंबई निवासी मोस्साब अहमद उर्फ कलाम और वेस्ट, मुंबई निवासी मोहम्मद हमाद कॉलरा के रूप में हुई है। जांच ऐजेंसिया बारिकी से जांच कर रही है और बताया जा रहा है कि दोनों ने ही खिलाफत ग्रुप और सोल्जर्स ऑफ प्रॉफिट जैसे कट्टरपंथी ग्रुप से जुड़े हुए थे साथ ही इनके ISIS और जैश‑ए‑मोहम्मद संगठन से भी जुड़े हुए थे। अभी जांच में कई बड़े खुलासे होने भी संभव है।
Jaish Terrorists Arrest In Mumbai: स्पेशल सेल की टीम जांच कर रही है

दोनों आतंकीयों की गिरफ्तारी के बाद यह भी सामने आया है कि 4 से 5 नाबालिगों को भी रडार में शामिल किया जा रहा था। साथ ही बताया जा रहा है कि दौरान आरोपियों के पास से संवेदनशील सामग्री भी बरामद की गई है। दोनों ही आरोपी को पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया है और स्पेशल सेल की टीम अब नेटवर्क, ऑनलाइन कट्टरपंथ, फंडिंग और सहयोगियों के तार खोलने के लिए गहराई से पड़ताल कर रही है।
ALSO READ: Paschim Vihar West थाने में CBI की रेड, SI रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसएचओ लाइन हाजिर


Download Android App
Download iOS App




