Dadra gas cylinder blast: दादरा नगर हवेली के दादरा क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। दादरा में एक फैक्ट्री में इंडस्ट्रियल गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Dadra gas cylinder blast: कैसे हुई ये घटना?

बता दें कि विस्फोट में 4 मजदूरों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। धमाके के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। मौके पर बचाव दल पहुंचे हुए हैं और बचाव का कार्य जारी है।
Dadra gas cylinder blast: पूरे इलाके में दहशत
घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। दादरा नगर हवेली के कलेक्टर ने 4 लोगों की मौत की जानकारी आधिकारिक तौर पर दी है। फिलहाल ब्लास्ट किन कारणों से हुआ यह स्पष्ट नहीं हैं, वलसाड से एफएसएल टीम को बुलाया गया है, जिसकी जांच के बाद ही असली वजह सामने आएगी।
यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस की कार्रवाई : होली पर देसी कट्टे लेकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार


Download Android App
Download iOS App




