Delhi University Girls Hostel Protest: देश के नामी संस्थानों में शामिल Delhi University एक बार चर्चा में बनी हुई है। दरअसल विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल (Delhi University Hostel Controversy 2026) में रहने वाली छात्राओं ने देर रात प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। छात्राओं का आरोप है कि हॉस्टल प्रशासन उनपर जबरन कमरे खाली करने का दबाव बना रहा है और अतिरिक्त पैसे वसूलने की कोशिश की जा रही है। यह विरोध प्रदर्शन रात करीब 9:30 बजे शुरू हुआ और देर रात तक चलता रहा। बड़ी संख्या में छात्राएं हॉस्टल के बाहर जमा हुईं और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए, जिनमें छात्राएं अपनी समस्याओं को खुलकर बताते हुए दिखाई दीं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, छात्राओं का कहना है कि यह प्रदर्शन (Student Protest DU Hostel) ऐसे समय में हो रहा है जब विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। कई छात्राएं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं, खासकर NEET की तैयारी भी कर रही हैं। ऐसे में हॉस्टल से जुड़ी परेशानियों ने उनकी पढ़ाई और मानसिक स्थिति दोनों को प्रभावित किया है। प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने आरोप लगाया कि पिछले एक सप्ताह से प्रशासन लगातार उन पर हॉस्टल खाली करने का दबाव बना रहा है। कई छात्राओं ने जून और जुलाई महीने की फीस पहले ही जमा कर दी थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें हॉस्टल छोड़ने के लिए कहा जा रहा है।
Delhi University Girls Hostel Protest: अतिरिक्त शुल्क को लेकर छात्रों में नाराजगी

छात्र संगठन All India Students’ Association (AISA) ने भी इस आंदोलन का समर्थन किया है। संगठन का आरोप है कि जो छात्राएं तय समय के बाद हॉस्टल में रहना चाहती हैं, उनसे प्रतिदिन 450 रुपये अतिरिक्त शुल्क मांगा जा रहा है। AISA ने इसे छात्रों पर आर्थिक बोझ डालने वाला फैसला बताया है। संगठन का कहना है कि प्रशासन पहले किए गए वादों से पीछे हट रहा है और छात्राओं की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा।
DU Girls Hostel Midnight Protes: पानी और पढ़ाई की सुविधाओं पर भी उठे सवाल

प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने हॉस्टल की बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि हॉस्टल के कुछ ब्लॉकों में पानी की सप्लाई पूरी तरह प्रभावित है, जिससे रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में काफी दिक्कत हो रही है। इसके अलावा छात्राओं ने यह भी दावा किया कि हॉस्टल के रीडिंग रूम से कुर्सियां हटा दी गई हैं। इससे देर रात तक पढ़ाई करने वाली छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों का कहना है कि परीक्षा के समय ऐसी सुविधाएं कम करना गलत है।
DU hostel Basic Facilities Issue: छात्राओं की प्रमुख मांगें
प्रदर्शन के दौरान छात्राओं और AISA ने प्रशासन के सामने कई मांगें रखीं। इनमें हॉस्टल में 24 घंटे पानी की सुविधा बहाल करना, बिना अतिरिक्त शुल्क के छात्राओं के रहने की अवधि बढ़ाना और हॉस्टल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई करना शामिल है। छात्राओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल इस मामले को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई बड़ा आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


Download Android App
Download iOS App




