Delhi Water Supply Disruption: दिल्ली में गर्मी बढ़ने के साथ ही जल संकट ने भी दस्तक दे दी है। अभी गर्मी पूरी तरह से आई भी नहीं, लेकिन दिल्ली के कई इलाकों में लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि 6 और 7 अप्रैल 2026 को बाहरी दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रह सकती है। जल बोर्ड के अनुसार, भूमिगत जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की सफाई के चलते पानी का सप्लाई प्रभावित हो सकती है।
Delhi Water Supply Disruption: दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों को दी ये सलाह

जल बोर्ड ने सलाह दी है कि लोग अपनी जरूरत के अनुसार पानी भरकर रख लें। खासकर पीने, खाना बनाने और जरूरी कामों के लिए पानी स्टोर करना जरूरी है। इससे अचानक होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है। इसके साथ ही पानी की किल्लत होने पर जल बोर्ड के केंद्रीय नियंत्रण कक्ष या स्थानीय जल बोर्ड कार्यालय से पानी का टैंकर मंगवा सकते हैं।
इन जगहों पर 6-7 अप्रैल को होगी पानी की समस्या
जल बोर्ड के अनुसार, 6 अप्रैल को सुल्तानपुरी क्षेत्र, मंगोलपुरी, सेक्टर-2 पॉकेट-4 रोहिणी और फिलिंग प्वाइंट तथा कराला गांव के आसपास का क्षेत्रों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो सकती है।
वहीं, 7 अप्रैल को सुल्तानपुर क्षेत्र, सेक्टर-3 पॉकेट-एफ 23 रोहिणी, सेक्टर-3 पॉकेट-ए-1 रोहिणी फिलिंग प्वाइंट और कराला गांव के आसपास का क्षेत्र, सेक्टर-3 पॉकेट-बी 10 रोहिणी और सेक्टर-3 पॉकेट-सी 12 रोहिणी में जल आपूर्ति प्रभावित होगी।
DJB Tanker Numbers: कॉल करके मंगवा सकते हैं टैंकर

अगर पानी की किल्लत के बीच किसी को ज्यादा पानी की जरूरत हो, तो दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से टैंकर सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। इसके लिए आप कंट्रोल रूम नंबर 1916 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा अलग-अलग इलाकों के लिए इमरजेंसी नंबर भी जारी किए गए हैं, जहां फोन करके आप मदद ले सकते हैं।
- अशोक विहार वॉटर इमरजेंसी 011- 24306089
- पश्चिम विहार वॉटर इमरजेंसी 011- 25274679,25275259, 25275260
- पंजाबी बाग वॉटर इमरजेंसी 011- 25223658
- होलम्बी वॉटर इमरजेंसी 011- 27700789, 27700474
यह भी पढ़ें: ‘राघव चड्ढा ने मोदी-बीजेपी विरोधी पोस्ट डिलीट की..’, AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने लगाया बड़ा आरोप


Download Android App
Download iOS App




