Jesus Christ Teachings: आज ईस्टर संडे है। ईस्टर का त्यौहार प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने की खुशी में मनाया जाता है। ईसाई समुदाय के लिए यह दिन बहुत खास और पवित्र होता है। यह पर्व हमें पुरानी कड़वाहट भूलकर एक अच्छे जीवन की शुरुआत करने की प्रेरणा देता है, क्योंकि दूसरों की मदद करना ही ईश्वर की असली सेवा है।
ईसाई धर्म के अनुसार, गुड फ्राइडे से ईस्टर तक का समय बहुत खास होता है। गुड फ्राइडे के दिन यीशु मसीह ने अपना बलिदान दिया था, और ईस्टर के दिन वे दोबारा जीवित हो गए थे। इस खास आइए पढ़ते हैं प्रभु यीशु के 10 अनमोल विचार जो हमें इंसानियत सिखाते हैं।
Jesus Christ Teachings: प्रभु यीशु मसीह के 10 विचार

- गरीबों, बेसहारा लोगों और पशु-पक्षियों की सेवा करना ही इंसान का सबसे बड़ा फर्ज है।
- हमारे भीतर की शक्ति कभी खत्म नहीं होती। बस हमें अपनी कमजोरियों को दूर करना सीखना होगा।
- हमेशा सच बोलें और सच की राह पर चलें। जो इंसान सच के साथ रहता है, वह हर मुसीबत से बच जाता है।
- ईश्वर सबसे ऊपर है। हमें हमेशा उन पर भरोसा रखना चाहिए और उनके सामने अपना सिर झुकाना चाहिए।
- सभी धर्मों का असली मकसद इंसान के मन को जगाना और प्यार फैलाना है। इसलिए हर धर्म की इज्जत करें।
- हमें अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ प्रेम से रहना चाहिए। बिना प्रेम के कोई भी रिश्ता टिका नहीं रह सकता।

- गलती करने वाले से बड़ा वह होता है जो उसे माफ़ कर देता है। दूसरों को क्षमा करना दुनिया का सबसे नेक काम है।
- अगर आपको खुद पर यकीन और कंट्रोल है, तो आप हर मुश्किल काम कर सकते हैं। इंसान अपनी किस्मत खुद बनाता है।
- जब भी हम कुछ नया करते हैं, तो शुरू में नाकामयाबी मिल सकती है। पर डरें नहीं, क्योंकि हार ही जीत की पहली सीढ़ी है।
- इंसान की आत्मा बहुत शक्तिशाली है जिसे कोई हरा नहीं सकता। खुद को बेबस समझना छोड़ दें और अपनी ताकत को पहचानें।
यह भी पढ़ें- Easter Sunday 2026: नई उम्मीद और खुशियों का पर्व, शांति और प्रेम के साथ ऐसे मनाएं Jesus Christ के पुनर्जन्म का जश्न


Download Android App
Download iOS App




