Delhi Weather Update: दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप, शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी

Delhi Weather Update

Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को इस मौसम की पहली ‘लू’ दर्ज की गई और शनिवार को भी यही स्थिति बनी रह सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने भीषण गर्मी के मद्देनजर शनिवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। हालांकि, शहर के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में ‘लू’ दर्ज नहीं की गई, लेकिन कम से कम दो अन्य केंद्रों में भीषण गर्मी का प्रकोप रहा।

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update

दिल्ली के कई हिस्सों में भीषण लू

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, लोधी रोड और रिज केंद्रों पर ‘लू’ दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान क्रमशः 41.8 डिग्री सेल्सियस और 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड केंद्र पर अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक रहा, जबकि रिज में यह औसत से 4.7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। वहीं, शनिवार को भी अलग-अलग इलाकों में लू चलने की आशंका है। दिन के दौरान 15-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।”

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update

दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी की आशंका

विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि सोमवार तक आसमान में बादल छा सकते हैं और मंगलवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ‘स्काईमेट’ के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने मीडिया को बताया, ”यह इस मौसम की पहली लू थी और रविवार तक ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि, चक्रवाती परिसंचरण के कारण सोमवार से हल्की बारिश हो सकती है।” आईएमडी ने शनिवार को अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है, जिसमें आने वाले दिनों में बारिश के कारण धीरे-धीरे गिरावट आएगी।

Delhi Weather Update
Delhi Weather Update

Delhi Weather Update: गर्मी और प्रदूषण का दोहरी मार

सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, 0-50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बेहद खराब’ और 401-500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है। हालांकि, दिल्ली के लिए ‘वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली’ ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले दो दिनों तक एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में बना रह सकता है और उसके बाद इसमें सुधार होकर यह ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंच सकता है।

ALSO READ: भाजपा ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का, AAP सांसदों के टूटने पर अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।