Delhi : विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर मेधावी स्किल्स यूनिवर्सिटी ने इंडिया हैबिटेट सेंटर में पहला ‘स्किल्स-फर्स्ट इंडिया लीडरशिप डायलॉग’ आयोजित किया। “शेयर्ड फ्यूचर के लिए स्किल्स” थीम पर आयोजित इस राष्ट्रीय संवाद में सरकार, उद्योग और शिक्षा जगत के विशेषज्ञों ने विकसित भारत 2047 के लिए कौशल-केंद्रित इकोसिस्टम बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
“स्किल्स-फर्स्ट इंडिया: विकसित भारत 2047 के लिए वर्कफोर्स की ज़रूरत” विषय पर आयोजित दो उच्चस्तरीय पैनल चर्चाओं में बदलती अर्थव्यवस्था, वैश्विक रोजगार बाज़ार और उद्योग–शिक्षा साझेदारी जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के लिए शिक्षा, उद्योग और सरकार के बीच मजबूत सहयोग अनिवार्य है।
“वैश्विक नेतृत्व स्थापित करने का ऐतिहासिक अवसर”
कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर (एचआर) एवं डीजीपी रॉबिन हिबू, जनजातीय कार्य मंत्रालय की निदेशक वर्णाली डेका और प्रिसिशन इलेक्ट्रॉनिक्स के एमडी निखिल कनोडिया सहित कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया।
मेधावी स्किल्स यूनिवर्सिटी के संस्थापक एवं चांसलर प्रवेश दुदानी ने कहा कि भारत के पास स्किल्स-फर्स्ट इकोसिस्टम विकसित कर वैश्विक नेतृत्व स्थापित करने का ऐतिहासिक अवसर है। वहीं, सह-संस्थापक एवं प्रो-चांसलर कुलदीप सरमा ने कहा कि यह पहल शिक्षा, उद्योग और सरकार के बीच प्रभावी साझेदारी को मजबूत कर युवाओं को भविष्य की कार्य दुनिया के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
यह भी पड़ें : E20 पेट्रोल के खिलाफ केजरीवाल का बड़ा दांव, StopE20petrol.com पर शुरू किया ऑनलाइन सिग्नेचर अभियान


Download Android App
Download iOS App




