Delhi : साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट स्थिति दिल्ली-नोएडा DND फ्लाईओवर से एक युवक के कथित तौर पर यमुना नदी में छलांग लगा दी। घटना रविवार देर रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। युवक की पहचान अंकित शर्मा के तौर पर हुई है। गोताखोर लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं, मगर अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। हालांकि पुलिस को उसकी स्कूटी, फोन और कपड़े बरामद हो गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, अंकित शर्मा ने नदी में छलांग लगाने से पहले अपने परिजनों को मोबाइल फोन से मैसेज और अपनी लोकेशन भेजी थी, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बदहवास हालत में घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि युवक स्कूटी से डीएनडी फ्लाईवे पहुंचा था। उसने अपनी स्कूटी सड़क किनारे खड़ी की और इसके बाद यमुना नदी में छलांग लगा दी।
युवक का नहीं मिल सका कोई सुराग
पुलिस के मुताबिक, अंकित शर्मा अपने परिवार के साथ प्रीत विहार इलाके में रहता है और एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। पुलिस एनडीआरएफ की मदद से युवक की तलाश में जुटी है। मगर देर शाम तक भी युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस का कहना है कि मंगलवार सुबह फिर से एनडीआरएफ की टीम के साथ संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस उसके परिजनों और अन्य परिचितों से पूछताछ कर रही है तथा मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Delhi University : DU में PG प्रवेश की दूसरी मेरिट सूची जारी, दाखिला प्रक्रिया शुरू


Download Android App
Download iOS App




