दिल्लीवालों को पाबंदियों में मिली रियायत, फिर खुलेंगे स्कूल, कॉलेज और जिम, DDMA की बैठक में हुआ फैसला

Summary :

दिल्ली में घटते कोरोना मामलों के बीच दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की वर्चुअल बैठक में आज बड़े फैसले लिए गए हैं।

दिल्ली में घटते कोरोना मामलों के बीच दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की वर्चुअल बैठक में आज बड़े फैसले लिए गए हैं। दरअसल, दिल्ली में अब स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान सोमवार 7 फरवरी से फिर से खुल सकते हैं। डीडीएमए ने आज बैठक के बाद कोविड​-19 महामारी के घटते प्रभाव के बीच स्कूलों और जिम को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है। वहीं, रात के कर्फ्यू की अवधि को एक घंटे कम कर दिया गया है, अब यह रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा। 
फिर एक बार खुल सकेंगे स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संसथान 
बता दें कि पाबंदियों में मिली राहत से पहले नाईट कर्फ्यू रात 10 बजे से शुरू हो कर सुबह 5 बजे तक चलता था। लेकिन अब स्कूलों को चरणों में फिर से खोला जाएगा- कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल 7 फरवरी से खुलेंगे और सबसे अहम बात यह है कि टीकाकरण का पूरा ध्यान रखा गया है जिन शिक्षकों का टीकाकरण नहीं हुआ है, वे कक्षाएं नहीं ले सकते। इसके साथ ही सभी कार्यालयों को 100 प्रतिशत उपस्थिति के साथ काम करने और अकेले कार चलाने वाले लोगों को मास्क पहनने में छूट दी गई है।
नाईट कर्फ्यू में भी मिली थोड़ी रियायत 
बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के डेढ़ लाख के आस-पास नए मामले दर्ज हुए हैं, बावजूद इसके संक्रमण से होने वाली मौतों की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। वहीं दिल्ली सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 3 फरवरी को यानी कल दिल्ली में कोरोना के 2668 न‌ए मामले आए वहीं 13 मरीजों की मौत हुई थी। प्रदेश में संक्रमण दर भी घटकर 4.3% हो गई है, जबकि 2 फरवरी को दिल्ली में कोरोना के 3028 न‌ए मामले आए थे 27 लोगों की मौत हुई थी और कोरोना संक्रमण दर 4.73% थी। 

Corona Update : 24 घंटे में 1.49 लाख नए केस, एक हज़ार 72 लोगों की मौत

Desk Team