कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में खराब वायु गुणवत्ता को रविवार को एक ‘गंभीर समस्या’ करार दिया और राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण के स्तरों को कम करने के लिए सामूहिक कदम उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देशवासियों की मदद के बिना कोई सरकार खुद से लोगों को स्वच्छ वायु सुनश्चित नहीं कर सकती है।
राहुल ने फेसबुक पोस्ट में हिन्दी में लिखा है, ”दिल्ली में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या है। यह हम सब की ज़िम्मेदारी है कि हम अपने आस पास के प्रदूषण को कम करने के लिए हरसंभव कदम उठायें। देशवासियों के सहयोग के बिना कोई भी सरकार, वायु प्रदूषण से निजात नहीं दिला सकती।”
सात गुना तक बढ़ा पीएम 10 का स्तर
उन्होंने लिखा है,”मैंने कुछ दिन पहले अपने फेसबुक पेज पर पंजाब के किसान गुरबचन सिंह के वायु प्रदूषण को रोकने की मुहिम के बारे में बताया था। ऐसे कई गुरबचन हमारे आस पास हैं। हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने अंदर भी ऐसी भावना पैदा करनी होगी। यह ना सिर्फ इस पीढ़ी की बल्कि आने वाली कई पीढ़ियों की सुख या दुःख को निर्धारित करेगा। अब जागने का समय है।”
गौरतलब है दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को ‘खराब’ और ‘बहुत खराब’ श्रेणी के बीच आ गई। साथ ही अधिकारियों ने आगामी दिनों में प्रदूषण की स्थिति गंभीर रहने की चेतावनी दी है।


Download Android App
Download iOS App



