नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो द्वारा बीते दिनों बढ़ाए गए किराये का विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। किराया बढ़ोतरी को लेकर छात्र काफी परेशान हैं। दिल्ली विवि छात्र संघ से लेकर सभी छात्र संगठनों ने समय-समय पर इसका विरोध किया है। इसी क्रम में आॅल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में मंगलवार को सैंकड़ों छात्रों ने बाराखंभा रोड स्थित डीएमआरसी के मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कई विश्वविद्यालय के छात्र शामिल हुए और बढ़े किराए को वापस लेने की मांग की।
एआईडीएसओ के साथ ही इस प्रदर्शन में आॅल इंडिया महिला संस्कृत संगठन, आॅल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन व आॅल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। एआईडीएसओ के अध्यक्ष प्रशांत ने कहा कि दो बार मेट्रो के किराए के बढ़ने से छात्रों की जेब पर दोगुना हमला हुआ है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



