राजधानी में धीरे-धीरे बढ़ रहे डेंगू के मामले, अबतक 230 मामले दर्ज

Summary :

Health News : पिछले साल की तुलना में इस वर्ष दिल्ली में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2026 में अब तक इन तीनों बीमारियों से किसी भी मरीज की मौत की खबर नहीं है, हालांकि 8 अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह में डेंगू के नौ और मलेरिया के नौ नए मामले दर्ज किए गए हैं। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की नवीनतम रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। हालांकि राजधानी दिलली में 129 ऐसे डेंगू के मरीज भी मिले हैं, जिनका पता नहीं चल पा रहा है और 76…

Health News : पिछले साल की तुलना में इस वर्ष दिल्ली में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2026 में अब तक इन तीनों बीमारियों से किसी भी मरीज की मौत की खबर नहीं है, हालांकि 8 अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह में डेंगू के नौ और मलेरिया के नौ नए मामले दर्ज किए गए हैं। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की नवीनतम रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। हालांकि राजधानी दिलली में 129 ऐसे डेंगू के मरीज भी मिले हैं, जिनका पता नहीं चल पा रहा है और 76 मरीज हैं जो अन्य राज्य का हाल ही में सफर करके दिल्ली आए हैं। यानी मौजूदा समय में राजधानी दिल्ली में 600 से अधिक डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं।

आठ अगस्त तक दिल्ली में डेंगू के कुल 230 मामले दर्ज किए गए हैं, जो पिछले साल इसी अवधि में दर्ज किए गए 315 मामलों से कम हैं। वहीं, 2025 की इस अवधि में सामने आए मलेरिया के 139 मामलों के मुकाबले इस साल अब तक 68 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं चिकनगुनिया के मामले घटकर 15 रह गए हैं, जो पिछले साल इसी अवधि में 21 थे।

नगर निगम की साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2026 में मच्छरों के काटने से होने वाली इन तीनों बीमारियों में से किसी से भी कोई मौत नहीं हुई है। आठ अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान राजधानी में डेंगू के नौ, मलेरिया के पांच नए मामले आए, जबकि चिकनगुनिया का भी एक नया मामला सामने आया है। स्थानीय आंकड़ों के विस्तृत विश्लेषण से पता चलता है कि एमसीडी के विभिन्न जोन में से पश्चिमी दिल्ली में इस मौसम में डेंगू के सबसे अधिक 38 मामले दर्ज किए गए हैं।

इसके बाद मध्य दिल्ली में 30, तथा सिविल लाइंस और शाहदरा उत्तरी क्षेत्र में 22-22 मामले दर्ज हुए हैं। मलेरिया के मामले में भी पश्चिमी दिल्ली 17 मामलों के साथ सबसे आगे है, जिसके बाद दक्षिणी दिल्ली में 12 मामले आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मच्छरों की उत्पत्ति और फैलाव को रोकने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और घरेलू मच्छर प्रजनन निरीक्षकों (डीबीसी) ने पूरे शहर में रोकथाम के उपाय तेज कर दिए हैं।

Sumant Chaudhary