उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने बीजेपी को दी अपना शिक्षा मॉडल पेश करने की चुनौती

Summary :

दूसरी तरफ, उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा संचालित स्कूलों में पिछले चार वर्षों में छात्र-छात्राओं की संख्या 6,000 बढ़ गयी है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को बीजेपी को अपना शिक्षा मॉडल पेश करने की चुनौती देते हुए दावा किया कि पिछले नौ वर्षों में बीजेपी शासित दिल्ली नगर निगम के 109 प्राथमिक विद्यालय बंद हो चुके हैं। दूसरी तरफ, उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा संचालित स्कूलों में पिछले चार वर्षों में छात्र-छात्राओं की संख्या 6,000 बढ़ गयी है। 
सिसोदिया ने कहा, ‘‘बीजेपी शासित एमसीडी स्कूलों में पिछले नौ साल में 109 प्राथमिक विद्यालय बंद हो गए।’’ सिसोदिया ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर आपको उनके (बीजेपी) शिक्षा का मॉडल पसंद हो तो उन्हें वोट दीजिए। मैं बीजेपी से पूछना चाहता हूं कि शिक्षा का आपका मॉडल क्या है ?’’

JNU हिंसा के संबंध में पुलिस को मिलीं 11 शिकायतें 

गौरतलब है की दिल्ली विधानसभा की सभी सीटों के लिए मतदान 8 फरवरी को और मतगणना 11 फरवरी को होना है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है जबकि नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी को होगी।

Desk Team