देवेन्द्र यादव दिल्ली कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किए गए

Summary :

Delhi: लोकसभा चुनाव के बीचों बीच कांग्रेस दिल्ली में निढाल हो गयी थी। वजह, अरविंदर सिंह लवली की नाराजगी और अध्यक्ष पद से इस्तीफा। बहरहाल अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद दिल्ली कांग्रेस को नया अंतरिम अध्यक्ष मिल गया है। कांग्रेस ने अधिसूचना जारी करते हुए देवेन्द्र यादव को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाया है। Highlights: दिल्ली कांग्रेस प्रदेश के अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किये गये देवेन्द्र यादव  पंजाब कांग्रेस के प्रभारी की जिम्मेदारी भी देवेन्द्र यादव के पास है अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था पद…

Devendra Singh Appointed as Delhi Congress President

Delhi: लोकसभा चुनाव के बीचों बीच कांग्रेस दिल्ली में निढाल हो गयी थी। वजह, अरविंदर सिंह लवली की नाराजगी और अध्यक्ष पद से इस्तीफा। बहरहाल अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद दिल्ली कांग्रेस को नया अंतरिम अध्यक्ष मिल गया है। कांग्रेस ने अधिसूचना जारी करते हुए देवेन्द्र यादव को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाया है।

Highlights:

  • दिल्ली कांग्रेस प्रदेश के अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किये गये देवेन्द्र यादव 
  • पंजाब कांग्रेस के प्रभारी की जिम्मेदारी भी देवेन्द्र यादव के पास है
  • अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था पद

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे बाद पार्टी ने नए नाम पर मुहर लगा दी है। देवेंद्र यादव को दिल्ली कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व चांदनी चौक क्षेत्र से उम्मीदवार जयप्रकाश अग्रवाल ने सोमवार को इलाके के आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ संयुक्त बैठक की। इस मौके पर उन्होंने लवली के बयान की चर्चा किए बिना कहा कि आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के बीच हुए समझौते में कोई तकरार नहीं है।

फिलहाल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर देवेन्द्र यादव

हालांकि, देवेंद्र यादव के साथ राजेश लिलोठिया का भी अध्यक्ष की  दौड़ में शामिल था। लेकिन पार्टी ने देवेंद्र यादव पर भरोसा जताया है और दिल्ली यूनिट का अंतरिम अध्यक्ष नामित किया है। मौजूदा समय में देवेंद्र यादव पंजाब कांग्रेस के प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। अब वे कांग्रेस के लिए दो भूमिका में काम करेंगे। 2008 से लेकर 2013 तक देवेंद्र यादव दिल्ली की बादली विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। वे कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के भी सदस्य हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk News