कांग्रेस और AAP में हुई अनबन, आपस में ही भिड़ गयी दिल्ली-कर्नाटक सरकार

Summary :

4 अगस्त के दिन कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने शुक्रवार के दिन दिल्ली में आकर केजरीवाल सरकार के मोहल्ला क्लिनिक का जायज़ा लिया। लेकिन उनका ये दौरा अचानक ही राजनीतिक अखाड़े में तब्दील हो गया

18 जुलाई का दिन वो दिन था जिस दिन 26 दलों के फैले हुए रूप को समेट कर एक नाम दिया गया था।  INDIA गठबंधन  ये वो बड़ा गठबंधन बना जो कई विपक्षी दलों को एक साथ जोड़ने के लिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए किया गया था।  इस गठबंधन में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, TMC, और कई अन्य पार्टियां भी शामिल है।  ये गठबंधन जैसे ही बना था तब से ही आप सरकार और कांग्रेस सरकार के बीच अनबन बनी ही हुई थी।  फिर चाहे वो दिल्ली अध्यादेश हो या फिर अन्य मुद्दा।  इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ जहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच अनबन हो गयी।  
पहले की तारीफ़ फिर बुराई 
4 अगस्त के दिन कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने शुक्रवार के दिन दिल्ली में आकर केजरीवाल सरकार के मोहल्ला क्लिनिक का जायज़ा लिया।  लेकिन उनका ये दौरा अचानक ही राजनीतिक अखाड़े में तब्दील हो गया जी हाँ दिनेश गुंडू राव ने दिल्ली के पंचशील पार्क में स्तिथ मोहल्ला क्लिनिक का दौरा किया, साथ ही क्लिनिक के मॉडल को भी समझा।  मीडिया से बातचीत के दौरान स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने बताया की वो मोहल्ला क्लीनिक मॉडल को देखने आये था।  और पहले उन्होंने मोहल्ला क्लिनिक की तारीफ़ की।  लेकिन इसके बाद उन्होंने ट्वीटर कके ज़रिये बुराइयां करनी शुरू कर दी।  
AAP सरकार का सवाल दिनेश गुंडू के पास किसका आया था फ़ोन?
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने पहले दिल्ली मोहल्ला क्लिनिक की बहुत सराहना की , लेकिन कुछ वक़्त बाद पास ही पलट गया हो।  जहां दिनेश गुंडू राव ने ट्वीट के ज़रिये बताया की, दिल्ली महोल्ला क्लिनिक में काफी कम मरीज है। उन्होंने आगे कहा की कर्नाटक में हमारे क्लीनिकों में मरीजों के लिए तत्काल परीक्षण करने के लिए प्रयोगशाला सहित अधिक सुविधाएं। इसे बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया गया है।  दिनेश गुंडू राव के इस बयान के बाद इसका जवाब देते हुए दिल्ली सरकार ने दिनेश गुंडू से सवाल किया, जिसमें उन्होंने पूछा की   मोहल्ला क्लीनिक विजिट करने के थोड़ी देर बाद ही स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव के पास एक फोन आया था, जिसके तुतरंत बाद ही उन्होंने ट्वीट करके मोहल्ला क्लिनिक की बुराई की।  क्या वो बता सकते हैं की उनके पास किसका फ़ोन आया था? 

Desk Team