Maharashtra: जयपुर एक्सप्रेस में हत्यारे RPF कॉन्स्टेबल ने दी थी हेट स्पीच, VIDEO सामने आने के बाद जुड़ी नई धारा

Summary :

हाल ही में जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था। बता दें इस आरपीएफ कॉन्स्टेबल चेतन सिंह ने अपने साथी के अलावा तीन यात्रियों को गोली मारकर हत्या कर दी। इसी बीच कॉन्स्टेबल चेतन सिंह के खिलाफ सांप्रदायिक उन्माद फैलाने की भी धाराएं भी जोड़ी जाएंगी।

हाल ही में जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था। बता दें इस आरपीएफ कॉन्स्टेबल चेतन सिंह ने अपने साथी के अलावा तीन यात्रियों को गोली मारकर हत्या कर दी। इसी बीच कॉन्स्टेबल चेतन सिंह के खिलाफ सांप्रदायिक उन्माद फैलाने की भी धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। इतना ही नहीं घटना के बाद एजेंसियों ने इसमें किसी भी सांप्रदायिक ऐंगल होने की बात से साफ इनकार किया था।
 हालांकि, ऐसा पहली बार हो रहा है जब एजेंसी इस ऐंगल से भी जांच करने जा रही है। बता दें कि आरोपी कॉन्स्टेबल का वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वह पाकिस्तान और मुसलमानों को बुरा-भला कह रहा था। इसके अलावा घरेलू राजनीति को लेकर भी टिप्पणियां कर रहा था। 
सिंह की हेटस्पीच का जिक्र नहीं किया गया 
सूत्रों के मुताबिक, यह वीडियो यात्रियों ने ही बनाया था। वीडियो को जांच के लिए लैब भेजा गया है ताकि पता लगाया जा सके कि वीडियो के साथ कोई छेड़छाड़ तो नहीं की गई है। बता दें कि अधिकारियों ने पहले भी बताया था कि चेतन हत्या करने के बाद गन पास में रखकर एक सीट पर बैठ गया और मुसलमानों को गाली देने लगा। उसने सफर करने वाले लोगों से यह भी कहा कि वे उसका वीडियो बना लें ताकि यह बात मीडिया तक भी पहुंच सके। 
बता दें कि चेतन सिंह की रिमांड के लिए मंगलवार कोर्ट में ऐप्लिकेशन जमा किया गया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या), इंडियन रेलवे ऐक्ट की धारा 152 के अलावा आर्म्स ऐक्ट लगाया गया है। केस सिंह के साथ ड्यूटी करने वाले जवानों के बयान के आधार पर दर्ज किया गया है। इसमें अमय आचार्य शामिल हैं जो कि चेतन के साथ ही मुंबई-जयपुर एक्सप्रेस में थे। हालांकि इसमें सिंह की हेटस्पीच का जिक्र नहीं किया गया है। 
 ट्रेन के सीसीटीवी कैमरों की भी छानबीन हो रही
दरअसल, सोमवार को एएसआई टीकाराम मीणा के साथ चेतन सिंह की बहस हो गई थी। चेतन जल्दी छुट्टी लेना चाहता था लेकिन मीणा ने उसे इसकी अनुमति नहीं दी। उनका कहना था कि कुछ ही घंटे में ड्यूटी खत्म होने वाली है। मीणा ने चेतन से आराम करने को कहा। हालांकि 10 मिनट में ही वह वापस लौटा और मीणा की हत्या कर दी। इसके बाद वह दो  कोच क्रॉस करके गया और वहां तीन यात्रियों को भी मौत के घाट उतार दिया वह एक यात्री सैयद सैफुद्दीन को अपने साथ पैंट्री कार तक ले गया और वहां गोली मार दी। उसने एस6 कोच में असगर अब्बास शेख को गोली मार दी और उनके शव के पास ही हेट स्पीच देने लगा। अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन के सीसीटीवी कैमरों की भी छानबीन हो रही है। उन्होंने कहा कि सभी कोच में कैमरा नहीं है इसलिए हत्या का वीडियो सामने नहीं आया है। 

Desk Team