Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Delhi में सांस लेना हुआ मुश्किल, गंभीर श्रेणी में फिर पंहुचा AQI

Summary :

राजधानी दिल्ली की आबोहवा लगातार खराब होती जा रही है। बता दें एक बार फिर लोगों को सांस लेना मुश्किल हो गया है।दीवाली से पहले हुई बारिश के बाद वायु की गुणवत्‍ता में कुछ सुधार देखने को मिला था, लेकिन दीवाली के बाद हालत फिर वही हो गए हैं। आपको बता दें प्रदूषण की वजह से दिल्ली बेहद गंभीर श्रेणी में है। बुधवार को सुबह के समय पूठ खुर्द, रोहिणी, मदर डेयरी सहित कई इलाकों में एक्यूआई 500 के करीब है। राजधानी का पिछले 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक मंगलवार शाम चार बजे 397 दर्ज किया गया जो सोमवार…

राजधानी दिल्ली की आबोहवा लगातार खराब होती जा रही है। बता दें एक बार फिर लोगों को सांस लेना मुश्किल हो गया है।दीवाली से पहले हुई बारिश के बाद वायु की गुणवत्‍ता में कुछ सुधार देखने को मिला था, लेकिन दीवाली के बाद हालत फिर वही हो गए हैं।

आपको बता दें प्रदूषण की वजह से दिल्ली बेहद गंभीर श्रेणी में है। बुधवार को सुबह के समय पूठ खुर्द, रोहिणी, मदर डेयरी सहित कई इलाकों में एक्यूआई 500 के करीब है। राजधानी का पिछले 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक मंगलवार शाम चार बजे 397 दर्ज किया गया जो सोमवार को 358 और रविवार को 218 था। मंगलवार सुबह के समय दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार था। सबसे ज्याद एक्यूआई पूठ खुर्द में 462 दर्ज किया गया।
बारिश के कारण वायु प्रदूषण से मिली थी राहत
दरअसल, दिल्ली को बारिश के कारण वायु प्रदूषण से जो राहत मिली थी, वो रविवार की रात दीवाली के अवसर पर कथित तौर पर प्रतिबंध के बावजूद फटाखे फोड़ने से स्वाहा हो गई। दीवाली के बाद सोमवार को दिल्ली की सुबह धुंए की परत के बीच हुई और वायु प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ गया। वायु गुणवत्ता निगरानी में विशेषज्ञता रखने वाली स्विस कंपनी ‘आईक्यूएयर’ के अनुसार, सोमवार को दिल्ली, दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर था, इसके बाद पाकिस्तान के लाहौर और कराची शहरों का स्थान था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner