नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने शिक्षा निदेशालय को निर्देश दिया है कि वह कठपुतली कॉलोनी के उन बच्चों की पहचान करें, जिन्हें कॉलोनी उजड़ने या वहां से हटाए जाने के दौरान अपनी यूनिफॉर्म, किताबें और स्टेशनरी गंवानी पड़ी हो। साथ ही सरकार ने उनसे सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी ऐसा बच्चा स्कूल आना न छोड़े।
बता दें कि अपने रोक आदेश में सुधार करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने पिछले महीने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) को कॉलोनी के उन निवासियों का घर गिराने की स्वीकृति दे दी थी जो पुनर्वास के लिए योग्य थे और इच्छा से घर छोड़ना चाहते थे। शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को भेजे अपने पत्र में कहा कि हम कठपुतली कॉलोनी के विस्थापित परिवारों की पुनर्वास स्थिति को जानना चाहते हैं ताकि उन परिवार के बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म, किताबें और लेखन सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



