संस्कृति मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि कुतुब मीनार देखने के लिए ऑनलाइन या धरोहर स्थल पर पहुंच कर क्यूआर कोड स्कैन कर टिकट खरीदने वालों को छूट मिलेगी।
मंत्रालय ने कहा कि भारतीयों के लिए टिकट की कीमत 40 रुपये है और अगर ऑनलाइन खरीदी जाए या क्यूआर कोड स्कैन करके तो इसके लिए उन्हें 35 रुपये चुकाने होंगे और विदेशियों के लिए टिकट की कीमत 600 रुपये है लेकिन छूट के बाद उन्हें 550 रुपये में टिकट मिलेगी।
अधिकारियों ने कहा कि यह छूट जल्द ही सभी धरोहरों पर लागू की जाएगी।
मंत्रालय ने कुतुब मीनार को रात 11 बजे तक 16,615 रुपये की मासिक लागत से एलईडी से रोशन करने का निर्णय किया है।


Download Android App
Download iOS App



