DMRC ने की फेज-5 की तैयारी, 18 कॉरिडोर, 128 मेट्रो स्टेशन और 206 KM लंबा नेटवर्क

Summary :

फेज-5 में DMRC का बड़ा कदम, दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो का विस्तार

DMRC ने दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो के नेटवर्क को बढ़ाने के लिए अब फेज-5 की तैयारियों में है। इस फेज के तहत 18 कॉरिडोर्स, 206 KM लंबा नेटवर्क और 128 नए मेट्रो स्टेशन बनाने का प्रस्ताव रखा है। साथ ही  DMRC ने 18 कॉरिडोर्स में से 3 कॉरिडोर्स की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी तैयार कर ली है। बता दें कि 18 कॉरिडोर्स में से 14 कॉरिडोर मेट्रो लाइन के एक्सटेंशन की तरह ही बनाए जाएंगे लेकिन 4 कॉरिडोर नए तरीके  से बनाए जाएंगे। DMRC का यह प्रस्ताव पास होता तो दिल्ली-एनसीआर में यातायात सुगम हो जाएगा। साथ ही दिल्ली के किसी भी क्षेत्र में जाना आसान हो जाएगा

फेज-5 के मेट्रो स्टेशन

DMRC के फेज-5 के प्रस्ताव में 18 कॉरिडोर्स का नेटवर्क लगभग 206 KM लंबा होगा। इसमें 115 KM लंबा नेटवर्क एलिवेटेड होगा बाकी नेटवर्क अंडरग्राउंड होगा। 128 नए मेट्रो स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, इनमें 79 स्टेशन भूमिगत और एलिवेटेड होंगे। बता दें कि बल्लभगढ़ से पलवल तक का सबसे लंबा 24KM का कॉरिडोर बनाया जाएगा। दूसरा मयूर विहार फेज-3 से लोनी बॉर्डर तक 21KM का कॉरिडोर बनाया जाएगा।

फेज-5 में दिल्ली-एनसीआर में कनेक्टिविटी

फेज-5 में दिल्ली और एनसीआर के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर दिया गया है। इसके लिए DMRC को हरियाणा और उत्तरप्रदेश से सहयोग लेना होगा। क्योंकि 5 कॉरिडोर दिल्ली और एनसीआर के  बीच जोड़े जाएंगे। जिसमें से 2 कॉरिडोर हरियाणा में और 3 कॉरिडोर उत्तर प्रदेश में बनाने का प्रस्ताव है।

फेज-5 को दो भागों में विभाजित किया

नेटवर्क कनेक्टिविटी बढ़ाने और भीड़ को कम करने के लिए फेज-5 को दो भागों में बांटा गया है। पहले चरण में 15.8 KM कार्य पूरा किया जाएगा। इसमें तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज,  एरोसिटी से एयरपोर्ट टर्मिनल 1 और इंद्रप्रस्थ से सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा।

दूसरे चरण में लोनी बॉर्डर तक लाइट मेट्रो के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया है। बता दें कि 2014 में मयूर विहार फेज तीन से शास्त्री पार्क के बीच DPR तैयार की गई थी। इस चरण में 15 कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।