नई दिल्ली : प्रेसवार्ता के दौरान नेता विपक्ष द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर विवाद बढ़ गया है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल व उनके खानदान के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस संबंध में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि विजेंदर जी, आपकी मुझसे लड़ाई है। जो कहना है मुझे कहिए, मेरे खानदान को गाली मत दीजिए। मैं अग्रवाल खानदान से हूं और इस बात का मुझे गर्व है।
अग्रवाल समाज ने देश की तरक्की में अहम भूमिका निभाई है। अपनी गंदी राजनीति में अग्रवाल समाज को मत घसीटिए। वहीं इस मामले में आप का कहना है कि केंद्र सरकार की विफलताओं के कारण समाज के विभिन्न हिस्सों में भाजपा के प्रति भारी रोष है, और असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए विचलित और बौखलाई भाजपा गाली-गलौज का सहारा ले रही है।
…तो केजरीवाल किस खानदान से हैं : गुप्ता
सीएम के पिता पेशे से इंजीनियर हैं और अरविन्द केजरीवाल खुद आईआईटी से बीटेक है। पिछले 6 साल के राजनीतिक जीवन में केजरीवाल ने भारतीय राजनीति में जो बदलाव लाए हैं और पिछले चार साल में दिल्ली की जनता की जिस तरह सेवा की है, उसके लिए अग्रवाल समाज को उन पर गर्व है।


Download Android App
Download iOS App



