नई दिल्ली : वोटर लिस्ट में यदि आपका नाम नहीं मिल रहा तो महज दस दिनों में नाम को फिर से जुड़वा सकते हैं। दरअसल लोकसभा चुनाव का ऐलान होते ही वोटर लिस्ट में नाम जांच करने वालों की संख्या बढ़ गई है। इस दौरान करीब पांच फीसदी लोग शिकायत कर रहे हैं कि उनके पास वोटर कार्ड तो हैं लेकिन वोटर लिस्ट में उनका नाम दिखाई नहीं दे रहा। जिसे लेकर वह परेशान हो गए हैं। इस संबंध में पूर्वी दिल्ली डीएम व जिला चुनाव अधिकारी के महेश ने बताया कि किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
यदि आपके पास वोटर कार्ड है और लिस्ट में नाम नहीं दिखाई दे रहा है तो आप तुरंत ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से फार्म 6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद विभाग सभी पहलुओं की जांच कर उक्त व्यक्ति का फिर से वोटर कार्ड बना देगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मतदान होने के लिए अभी काफी दिन शेष हैं।
जारी है जागरूकता अभियान
डीएम के महेश ने बताया कि पूर्वी दिल्ली में मतदान करने के लिए जागरूकता अभियान को तेजी से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति मतदान करने से न छूटे। हर व्यक्ति का अधिकार है कि वह मतदान करें। यह उनका अधिकार के साथ कर्तव्य भी है। हम दिशा में काम कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



