कोरोना वायरस से पीड़ित एक मरीज का इलाज करने के क्रम में मोहल्ला क्लिनिक का एक डॉक्टर खुद वायरस संक्रमित हो गया। संक्रमित डॉ. गोपाल झा गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती हैं। डॉ. झा ने बताया कि एक मरीज का इलाज करते समय वह कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए।
सिरदर्द से पीड़ित होने के कारण उन्होंने फोन पर अधिक जानकारी देने से असमर्थता जताई। डॉ. गोपाल झा के करीबी डॉ. बीरबल झा ने बताया कि शमा (38) नाम की एक मरीज का उन्होंने इलाज किया था, जो दुबई से आई थी।
मरीज को संदिग्ध जानकर उन्होंने उसे डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया, जहां वह कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गई। इसके बाद डॉ. गोपाल झा की भी जांच की गई और जांच में वह भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए। डॉक्टर गोपाल झा जीटीबी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि उनकी मरीज शमा डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज करवा रही है।


Download Android App
Download iOS App



