बेंगलुरु : राज्य में कोरोना वायरस के रोकथाम को लेकर प्रदेश के कई जिलों में बंदी होने के कारण राज्य सरकार ने दैनिक मजदूरी पर निर्भर रहने वाले मजदूरों को सरकार इंदिरा कैंटीन द्वारा मुफ्त भोजन मुहैया कराएगी। राज्य प्रायोजित रियायती दर वाली ‘इंदिरा कैंटीन’ से फिलहाल 5 रुपये में नाश्ता और 10 रुपये में भोजन मिलता है।
मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से कहा, “गरीबों के हितों में, मुफ्त में खाना दिए जाने का फैसला लिया गया है। इंदिरा कैंटीन के जरिये गरीबों को दिन भर भोजन मिलेगा।”प्रदेश के जिन नौ जिलों में कोविड-19 के मामले सामने आए हैं वहां कर्नाटक सरकार ने पहले ही 31 मार्च तक सभी वाणिज्यिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है।
ये जिले हैं: बेंगलुरु शहर, बेंगलुरु ग्रामीण, मेंगलुरु, मैसुरु, कलबुर्गी, धारवाड, चिक्कबल्लापुरा, कोडागु और बेलगावी।


Download Android App
Download iOS App



