पश्चिमी दिल्ली: उत्तर-पश्चिमी जिले के जहांगीरपुरी के मुकुंदपुर इलाके में निर्माणाधीन फ्लाईओवर से गिरकर बाइक सवार एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया है। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए नजदीकी अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। घायल विकास का इलाज चल रहा है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार मृतक की पहचान मुकुंदपुर निवासी करन उर्फ कन्नू (15) के रूप में हुई है। फिलहाल जहांगीरपुरी पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार कन्नू व विकास दोनों मुकुंदपुर इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि दोनों बुलेट पर थे जब दोनों फ्लाईओवर पर पहुंचे अचानक बाइक से संतुलन बिगड़ गया। दोनों फ्लाईओवर से नीचे गिर गए, जबकि बुलेट ऊपर ही रह गई। दोनों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां डॉक्टरों ने कन्नूू को मृत घोषित कर दिया जबकि आकाश (17) घायल हो गया। गौरतलब है कि जिस फ्लाईओवर पर हादसा हुआ है, वह पब्लिक वाहनों के लिए अभी नहीं खोला गया है। वहां पर आज भी काम चल रहा है। ऐसे में दोनों बुलेट लेकर क्या करने गए थे। सूत्रों की मानें तो हादसे के वक्त बुलेट की रफ्तार काफी तेज थी।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



