DTC और क्लस्टर बसों में लगेंगे CCTV कैमरे, पैनिक बटन, GPS : केजरीवाल

Summary :

तीन सीसीटीवी कैमरे और 10 पैनिक बटन होंगे। उन्होंने कहा कि इस कदम का मकसद शहर में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार मौजूदा 5,500 डीटीसी और क्लस्टर बसों में सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन और जीपीएस लगाएगी। 
यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर बस में तीन सीसीटीवी कैमरे और 10 पैनिक बटन होंगे। उन्होंने कहा कि इस कदम का मकसद शहर में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
केजरीवाल ने कहा कि जो नयी बसें खरीदी जा रही हैं उनमें पहले से ही सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन और ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) लगे हैं। 

Desk Team