DU Admission 2021 : पहली कट ऑफ में 36 हज़ार 130 स्टूडेंट्स ने लिया एडमिशन

Summary :

दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) आज अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज़ में एडमिशन के लिए दूसरी कट-ऑफ लिस्‍ट जारी करेगा। वहीं पहली लिस्ट के तहत 36 हज़ार 130 स्टूडेंट्स ने एडमिशन लिया है।

DU Admission 2021 : दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) आज अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज़ में एडमिशन के लिए दूसरी कट-ऑफ लिस्‍ट जारी करेगा। दूसरी कट-ऑफ लिस्‍ट के तहत एडमिशन प्रोसेस 11 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शुरू होकर 13 अक्टूबर रात 11.59 बजे तक जारी रहेगा। वहीं पहली लिस्ट के तहत 36 हज़ार 130 स्टूडेंट्स ने एडमिशन लिया है।
यूनिवर्सिटी को एक अक्टूबर को जारी पहली कट ऑफ लिस्ट के तहत 60,904 आवेदन मिले थे। आठ कॉलेजों ने पहली लिस्ट में 10 कोर्सेज के लिए अपनी कट ऑफ 100 प्रतिशत रखी थी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस सूची के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुक्रवार रात 11 बजकर 59 मिनट पर खत्म हो गई और भुगतान के लिए भी यह अंतिम तारीख थी। 
इस समय तक 36,130 स्टूडेंट्स ने फीस जमा कर दी थी। अंडरग्रेजुएट कोर्सेज के लिए यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में 70,000 सीट हैं।यूनिवर्सिटी की आज जारी हो रही दूसरी कट ऑफ लिस्ट में प्राचार्यों ने कट ऑफ नंबर में सिर्फ 0.5 से एक प्रतिशत तक की कमी की बात कही है। 

Desk Team