दिल्ली विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद ने शनिवार को मुक्त शिक्षा विद्यालय (एसओएल) और नॉन कॉलेजिएट विमेंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीडब्ल्यूईबी) में मौजूदा सत्र से परीक्षा के लिये सेमेस्टर प्रणाली की मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
कुछ सदस्य इस कदम के खिलाफ थे। उनका कहना है कि इसे जल्दबाजी में किया जा रहा है क्योंकि कक्षाएं शुरू हो गयी हैं और अध्ययन सामग्री पहले ही छात्रों को दी जा चुकी है।
अधिकारियों ने बताया कि एनसीडब्ल्यूईबी के स्नातक के छात्रों के लिये च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) योजना के तहत सेमेस्टर प्रणाली की शुरुआत के बाद सेमेस्टर परीक्षाएं नियमित छात्रों की परीक्षाओं के साथ आयोजित होंगी और एनसीडब्ल्यूईबी के सभी शिक्षण केंद्र इसके छात्रों के लिये परीक्षा केंद्र होंगे। अधिकारियों ने बताया कि एसओएल में सभी तीन स्नातक ऑनर्स प्रोग्राम के लिये समेस्टर परीक्षाएं नियमित परीक्षाओं के साथ होंगी।


Download Android App
Download iOS App



