आम आदमी पार्टी (आप) ने संत रविदास मंदिर को गिराये जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर प्रहार करते हुए शनिवार को कहा कि पार्टी की अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति की शाखा के कार्यकर्ता भाजपा के मुख्यालय पर रविवार को विरोध प्रदर्शन करेंगे।
‘आप’ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस संदर्भ में जानकारी दी गयी। ट्वीट में कहा गया,‘‘आप की एससी-एसटी शाखा यहां संत रविदास मंदिर को गिराये जाने को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता रविवार को विरोध प्रदर्शन करेंगे।’’ इसके पहले आप के सामाजिक कल्याण मंत्री राजेन्द, पाल गौतम ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर केन्द्र चाहता तो मंदिर को गिराया नहीं जाता।
श्री गौतम ने कहा, ‘‘संत रविदास के मंदिर को गिराये जाने का केवल देश में ही नहीं बल्कि अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा आदि देशों में भी हो रहा है। संत रविदास के विश्व भर में 40 करोड़ से अधिक फॉलोअर हैं और उनकी संवेदनाएं आहत हुई हैं।’’ उन्होंने कहा कि तुगलकाबाद स्थित ऐतिहासिक मंदिर को डीडीए ने 10 अगस्त को गिरा दिया। आप के प्रवक्ता कुलदीप कुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में दलितों पर अत्याचार बढ़ गया है।


Download Android App
Download iOS App



