गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को कहा कि नर्मदा बांध में जलस्तर बढ़ाकर 138 मीटर करने के लिये उनकी सरकार को नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण (एनसीए) से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया, हालांकि बांध में जलस्तर 138 मीटर करने से पहले तकनीकी परामर्श लिया जायेगा और एहतियाती कदम उठाए जायेंगे। वर्तमान में बांध में जलस्तर 132 मीटर है।
इससे पहले इस महीने भारी बारिश के बाद बांध में जलस्तर 131.5 मीटर हो जाने के कारण इसके 30 में से 26 गेट खोल दिये गये थे।
बांध प्रभावित लोगों के पुनर्वास को लेकर मध्य प्रदेश की कांग्रेस एवं गुजरात की भाजपा सरकारों के बीच टकराव के बाद रूपाणी का यह बयान सामने आया है।


Download Android App
Download iOS App



