नयी दिल्ली : केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) में बढ़ते वायु प्रदूषण पर चिंता जताते हुए आज कहा कि इसे दूर करने के लिए दिल्ली सरकार तथा पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर एक विशेष योजना लागू की जाएगी। जेटली ने आज संसद में आम बजट पेश करते हुए कहा कि कृषि अवशेषों के प्रबंधन के लिए जरूरी मशीनों पर छूट के लिए भी कदम उठाये जाएंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सरकारों को वायु प्रदूषण दूर करने तथा कृषि अवशेषों के प्रबंधन के लिए आवश्यक मशीनों पर छूट को लेकर मदद मुहैया करायी जाएगी।’’ जेटली ने कहा कि एनसीटी दिल्ली में बढ़ता वायु प्रदूषण चिंता का विषय है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



