दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार जल्द ही बेहतर ई – वाहन नीति पेश करेगी।
नीति के मसौदे में 2023 तक दिल्ली में सभी नए पंजीकृत होने वाले वाहनों में ई-वाहनों की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है।
इसका मसौदा पिछले साल नवंबर में जारी किया गया था। केजरीवाल ने संवाददाताओं को बताया , ई – वाहन नीति जल्द पेश की जाएगी। हमने सर्वश्रेष्ठ नीति तैयार की है। यह नीति बहुत ही विकासपरक होने जा रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार पार्किंग नीति को भी अधिसूचित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा, सभी जरूरी चीजें पूरी हो चुकी हैं। हम पार्किंग नीति को अधिसूचित करेंगे। इस महीने की शुरुआत में उच्चतम न्यायालय ने सरकार को 30 सितंबर तक पार्किंग नीति अधिसूचित करने का निर्देश दिया था।


Download Android App
Download iOS App



