दिल्ली के शाहीनबाग इलाके में अबुल कलाम आजाद पोलिंग स्टेशन पर सुबह 8 बजे से पहले ही मतदाताओं की कतारे लगनी शुरू हो गईं, लोगों में मतदान करने को लेकर उत्सुकता देखी गई। यहां से बीजेपी के ब्रह्म सिंह, कांग्रेस के परवेज हाशमी और आम आदमी पार्टी से अमानतुल्लाह खान उम्मीदवार है।
मतदाताओं ने कहा की हम अपने अधिकार का इस्तेमाल करेंगे और एक अच्छी सरकार को चुनेंगे हमें अपने इलाके में विकास चाहिए। हालांकि, सभी मतदाताओं के अलग-अलग विचार भी देखे गए। एक मतदाता ने कहा कि विरोध प्रदर्शन का मुद्दा भी खास है इस इलाके में और हम ये सब नहीं चाहते।
70 विधानसभा सीटों वाली दिल्ली में वोटिंग के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। करीब 1.25 लाख सुरक्षाकर्मी वोटिंग के मद्देनजर सुरक्षा मोर्चा संभाले हुए रहेंगे। वहीं, शाहीनबाग में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



